खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रबुद्ध पत्रकार श्री मधुकर खेर की 21 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने श्री मधुकर को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में हिन्दी-अंग्रेजी पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में मधुकर जी ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं और सकारात्मक समाचारों को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे विदर्भ और रायपुर श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक सदस्य भी रहे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्री मधुकर खेर के सम्मान और स्मृति में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया-अंग्रेजी के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाता है।
Trending
- सोनू सूद आज छत्तीसगढ़ के भिलाई में: SSCC की नेशनल एनुअल मीट में देशभर के जुड़ेंगे प्रतिनिधि
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड

