खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। मामला बिलासपुर थाना बालक प्राथमिक शाला की है, जिसमें प्रधान पाठक के द्वारा स्टाफ एवं बच्चों के साथ अत्यंत ही क्रूर एवं तानाशाही व्यवहार किया जाता है। जिसके कारण से बच्चे एवं स्टाफ विद्यालय आने से डर रहे हैं।
बिल्हा जनपद अंतर्गत प्राथमिक बालक शाला मंगला में पदस्थ प्रधान पाठक श्रद्धा शास्त्री द्वारा 5 वर्षीय मंगला निवासी कान्हा पटेल को इस कदर से छड़ी से पीटा गया कि उसको इलाज करने के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद स्कूल जाने से डरने लग गया है, माता दीपकुमारी पटेल द्वारा आरोप लगाया गया है कि जब इसे स्कूल ले जाया जाता है तो हमें एच एम द्वारा टीसी काटने की धमकी देती है। यह जानकारी उसकी माता द्वारा दी गई।

