खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। सरगुजा विद्युत ठेकेदार संघ के विजय सोनी अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। गुरुवार को अंबिकापुर के होटल पंचानन में जिले भर के बिजली ठेकेदारों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विजय सोनी को सरगुजा विद्युत ठेकेदार संघ का अध्यक्ष मनोनीत कर लिया गया। उपाध्यक्ष पद पर अंबिकापुर के ही बिजली ठेकेदार अभयदीप सिंह का मनोनयन किया गया है। विजय सोनी सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में हमेशा से ही सक्रिय रहे हैं।
अंबिकापुर नगर निगम के पूर्व पार्षद तथा एमआईसी के पूर्व सदस्य के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में बतौर ठेकेदार कार्य करने का उन्हें लंबा अनुभव है। उत्तर छत्तीसगढ़ के शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी की मंशा अनुरूप बिजली विस्तार तथा घर-घर बिजली पहुंचाने का काम किया है।

