खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। जागरूकता आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, रैली में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुई।
कलेक्टर एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली की सुरुवात की, यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सुरु होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर के गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोग बढ़चढ़ कर अपने मत का प्रयोग कर सके जिसके लिए जागरूक करना है,साथ ही लोगो को नुक्कड़ नाटक व अन्य माध्यमों से भी जागरूक करने कार्य किये जाने की बात की गई है।

