Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 30, 2026

    कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: फरसगांव तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 30, 2026

    स्वास्थ्य के मोर्चे पर बलरामपुर-रामानुजगंज की बड़ी छलांग: राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: फरसगांव तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • स्वास्थ्य के मोर्चे पर बलरामपुर-रामानुजगंज की बड़ी छलांग: राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना
    • खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
    • मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
    • आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप
    • छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरकों का बढ़ा क्रेज: कम लागत में बंपर पैदावार की ओर बढ़े किसान, समितियों में 5.33 लाख बोतलें भंडारित
    • छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला, खरीफ 2026 में यूरिया वितरण की 80% सीमा खत्म, अब मिलेगा एकमुश्त खाद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लोकहित के मामलों को गंभीरता से लें, निराकरण में लापरवाही ना करें- कलेक्टर
    दुर्ग

    लोकहित के मामलों को गंभीरता से लें, निराकरण में लापरवाही ना करें- कलेक्टर

    adminBy adminFebruary 13, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में बेमेतरा ज़िले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना का महिला हितग्राहियों को लाभ देने के जिले में भराये जाने वाले आवेदन की स्थिति की जानकारी ली, जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवा रहे हैं साथ ही सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन भी किया जा रहा हैं।

    इसके पश्चात उन्होंने अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियो क़ो जो टारगेट हैं उसे सत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् कलेक्टर ने महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उघोग केन्द्र से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पारंपरिक व्यवसायो से जुड़े शिल्पकारों एव कारीगरों क़ो कराये जा रहे पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने कारीगरों के पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देने की बात कही ताकि 05 प्रतिशत ब्याज की दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराकर इस योजना के तहत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय का लाभ मिल सके।

    जिलाधीश ने बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, शिशु संरक्षण माह एवं राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा की और 10 फरवरी 2024 से शुरू हुई राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों में एल्बेंडाजोल की दवा स्कूल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के माध्यम से दवा का सेवन कराने एवं छूटे हुए बच्चों किशोर किशोरियों को मॉप-अप दिवस 15 फरवरी 2024 को पुनः दवा सेवन कराये जाने के निर्देश दिए।

    जिलाधीश ने बैठक में खाद्य विभाग से धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप अब तक किए गए धान खरीदी भंडारण, उठाव, परिवहन, आवश्यक बरदाना आदि के व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी किसान यदि एक ही रकबे का पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम में किया है तो उसी रकबे का धान, समिति में नही बेच सकता। बैठक में धान खरीदी केंद्र में धान आवक, खाद्य विभाग से जारी आदेश (डीओ) के विरुद्ध राइस मिलर द्वारा धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव, शेष धान की मात्रा, बफर क्षमता से अधिक धान वाले उपार्जनों केंद्र की संख्या, कुल पंजीकृत राइस मिलर, राइस मिल की मासिक मिलिंग क्षमता, उपार्जित धान, अवैध धान आवक पर निगरानी, सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन संबंधी प्रकरण, कुल प्रकरण, जब्त धान की मात्रा, कोचिया, बिचौलियों से कुल जब्त धान और वाहन, खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और नियमानुसार उन आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि जिन आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उसकी जानकारी आवेदक को भी दें। इसके पश्चात् उन्होंने राजस्व विभाग के प्रकरणों अविवादित बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, ऋण पुस्तिका, भूमि व्यपवर्तन, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली। मनरेगा से संबंधित कृषि कार्य, उद्यानिकी, वन, पशुधन, निर्माण संस्थाओं से संबंधित कार्यों एवं जनपद स्तर पर निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व सम्बंधी लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की, उन्होंने कहा कि लोकहित के मामलों को गंभीरता से लें, निराकरण में लापरवाही न करें। समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समस्त दायित्वों के निर्वहन में गम्भीरता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में भी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने क़ो कहा और निर्देश दिए की आचार सहिता के लगते ही युद्ध स्तर पर कार्य करना हैं। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाएं के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की और कहा की बोर्ड परीक्षा के संबंध में किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर पूरी नजर रखें, अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    बालोद में सनसनी: घर के भीतर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

    June 30, 2026

    बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार

    June 30, 2026

    आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम शुरू नहीं करने पर प्रथम किस्त की राशि होगी रिकवर : एसडीएम नवागढ़

    June 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,326

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    सरगुजा

    रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldJune 30, 20264

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन रामगढ़ के…

    कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: फरसगांव तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 30, 2026

    स्वास्थ्य के मोर्चे पर बलरामपुर-रामानुजगंज की बड़ी छलांग: राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना

    June 30, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 30, 2026

    कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: फरसगांव तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 30, 2026

    स्वास्थ्य के मोर्चे पर बलरामपुर-रामानुजगंज की बड़ी छलांग: राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना

    June 30, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

    June 30, 2026

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

    June 30, 2026

    आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप

    June 30, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.