खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पोलमपल्ली नक्सली एलओएस. सदस्यों की ग्राम अरलमपल्ली व पालामडग़ू के बीच जंगल में उपस्थिति की सूचना पर थाना दोरनापाल एवं पोलमपल्ली की संयुक्त टीम को नक्सलियों की घेराबंदी एवं धर-पकड़ हेतु अरलमपल्ली व पालामडग़ू की ओर रवाना किया गया था। गश्त सर्चिंग के दौरान जैसे ही पुलिस पार्टी अरलमपल्ली के जंगल, पहाड़ के पास पहुंची, पुलिस पार्टी को देखकर नक्सली भागने लगे जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा घेरा बंदी कर एक नक्सली जनताना सरकार उपाध्यक्ष मडक़म माड़ा पिता स्व. मडक़म हुंगा निवासी पालामडग़ू, सूरपनपारा को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कियागया है।
गिरफ्तार नक्सली जनताना सरकार उपाध्यक्ष मडक़म माड़ा का रिकार्ड की जांच करने पर थाना दोरनापाल एवं थाना पोलमपल्ली के कुल 07 लूट-पाट, हत्या, आगजनी जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध पाया गया, जिसमें मुख्य रूप से वर्ष 2021 में ग्राम पेन्टा में घर में घुसकर सहायक आरक्षक वेट्टी भीमा की हत्या, ग्राम गोरगुण्डा में सडक़ निमार्ण मे लगे मजदूरो/सुपरवाईजर के साथ मारपीट कर रोड़ मुंशी की हत्या एवं वर्ष- 2023 में ग्राम पालामडग़ू में 03 खैजा व्यापारियों के साथ लूट-पाट कर मारपीट कर एक व्यापारी प्रदीप बघेल की हत्या शामिल रहा। न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी के विरूद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है।

