खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र से जल जीवन मिशन कार्य में लगे 02 पेटी ठेकेदार 02 जेसीबी आपरेटर कुल 04 लोगों का नक्सलियों ने रविवार को अपहरण कर लिया था। जिन्हें आज मंगलवार को रिहा कर दिया है। अपह्रित में से एक ने अपने पिता को दूसरे नंबर से फोन कर इस बात की जानकारी दी। अपह्रित के पिता से फोन पर कहा कि हम लोग घर आ रहे हैं, पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। बतादें कि बीते रविवार को नक्सलियों ने चार लोगों को जेसीबी के साथ अपहरण कर लिया था।
गौरतलब है कि जगरगुंडा के सिंगावरम गांव में रविवार को जल जीवन मिशन का काम चल रहा था। इसी बीच नक्सली मौके पर पहुंचकर काम बंद करवाकर 02 पेटी ठेकेदार शेख लतीफ एवं शेख निजाम एवं 02 जेसीबी आपरेटर मनोज जुमला एवं जितेंद्र कुल 04 लोगों को बंधक बनाकर सभी को अपने साथ लेकर चले गए थे। नक्सली दो दिन तक
अपह्रितों को अपने साथ ही रखे थे। अपह्रितों के परिजनों ने भी नक्सलियों से रिहाई करने की अपील की थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह नक्सलियों ने सभी को रिहा कर दिया है।

