खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण किया। प्रत्येक तीन महीने में गोडाउन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुक्रम में यह निरीक्षण किया गया साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य मे निरिक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपेट के समुचित रखरखाव नियमित रूप से करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा से संबंधित निरीक्षण किया एवं वेयर हाउस स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रखरखाव, बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपीएटी मशीन, सीसीटीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा, परिसर की सुरक्षा सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं के निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सीईओ लीना मंडावी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमा शंकर बंदे, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल वाजपेयी, एवं निर्वाचन सुपरवाईजर संतोष नामदेव उपस्थित थे।
Trending
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व
- इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक ‘महारिकॉर्ड’: पहला टेस्ट हारने के बाद 160 रन से जीता मैच और सीरीज
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट में गाड़े झंडे, ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
- बरसात का सुपरफूड है ‘तोरई’: पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और खाने का सही तरीका
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रजनी दुबे हुईं सेवानिवृत्त
- नवा रायपुर में नकटी के 60 विस्थापित परिवारों का सफल पुनर्वास: बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकार ने संभाली कमान
- बालोद में ठगी का सनसनीखेज मामला: मुख्य सचिव की ‘खास’ बनकर महिला ने 7 बेरोजगारों को लगाया ₹25.5 लाख का चूना, गिरफ्तार
- 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

