खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला चिकित्सालय बेमेतरा में अब नाक कान गला रोग संबंधित मरीजों को मिल रही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा नहीं जाना पड़ेगा ईलाज के लिए बाहर, यहां डॉ गौतम कुमार पासवान पीजीएमओ ईएनटी सर्जन पदस्थापना के बाद नाक कान गला रोग के संबंधित मरीजों का ईएनटी विभाग में ओपीडी की संख्या बढ़ी, डॉ गौतम अब तक 39 माईनर ऑपरेशन कर चुके है वही 1 फरवरी गुरुवार को बेमेतरा वार्ड 15 निवासी कमला को जो की कान से संबंधित परेशानी बताने पर डॉ गौतम ने उनका जांच कर बताया कि उनके कान के परदा में छेद है जो की ऑपरेशन से ठीक हो सकता है मरीज ऑपरेशन के लिए स्वीकृति दी फिर डॉ गौतम ने अपने टीम के साथ तैयारी कर मरीज के कान के परदा का दूरबीन पद्धति से आपरेशन कर इलाज किया।
इस प्रकार का दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन बेमेतरा जिला में पहला ऑपरेशन था जो की पूर्णतः सफल रहा। मरीज पूर्णतः स्वस्थ है ,मरीज के परिजन इस सुविधा से संतुष्टि जाहिर किया इस सफल ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय बेमेतरा के सिविल सर्जन डॉ संत राम चुरेंद्र ने कहा कि इस प्रकार सफल ऑपरेशन जिले के लिए उपलब्धि है और डॉ गौतम को अस्पताल के डॉक्टर अन्य स्टाफ ने बधाई दी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

