डाली आपत्तिजनक पोस्ट, लिखा हमारा वक्त आएगा, सिर तन से जुदा हो जाएगा
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। जिस दिन पूरी दुनिया राममय थी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर लोग दिवाली मना रहे थे। मुस्लिम समाज के लोग भी इस खुशी में शामिल थे, उस दिन मुस्लिम समाज का एक युवक साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा था।
हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी रेहान खान नामक 25 वर्षीय युवक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर विवादित ढांचे की तस्वीर के साथ लिखा कि हमारा वक्त आएगा, सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा। युवक ने इसे वायरल कर दिया। इसे दो मुस्लिम युवकों ने शेयर भी कर दिया।
बात जब बजरंग दल तक पहुंची तो बजरंग दल के लोगों ने जामुल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई, और साइबर जानकारों से इस पोस्ट को डिलीट कराया। इधर जामुल पुलिस ने साम्प्रदयिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

