खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज 20 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया महामाया मंदिर परिसर में झाड़ू और पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्वच्छता अभियान में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद सुनील सोनी भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष की गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म 695 के पोस्टर का विमोचन भी किया। महामाया मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री व्यास नारायण तिवारी ने सभी आगुन्तकों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और महामाया माता जी वाला चांदी का सिक्का स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अशोक सामर्थ्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे नवीन लोगो का विमोचन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे प्रेस वार्ता को संबोधित
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज – मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है – मंत्री राजेश अग्रवाल
- पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक
- नाफेड ने शुरू की किसान हितैषी नई पहल, छत्तीसगढ़ के शशिकांत द्विवेदी ने लिया हिस्सा
- हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

