खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा जिला पुर्नवास समिति की अनुशंसा पर नक्सली हिंसा में पीडि़त व्यक्ति की संपत्ति को आंशिक या पूर्ण रूप से क्षति होने पर दी जाने वाली सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत ब्रज मोहन शर्मा पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 2436 एवं जेसीबी वाहन क्रमांक एमपी 04 डीबी 2215, मुकेश चौधरी पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 2014, की स्टोन इन्फा प्राइवेट लि. जैतालूर रोड बीजापुर एवं विजय पोयाम हाईवा टिप्पर वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 2445 उक्त वाहनों को नक्सलियों द्वारा आग लगाकर क्षति किया गया। वाहन मालिक को कुल 13 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। वहीं राज्य शासन गृह विभाग द्वारा नक्सली पीडि़त व्यक्तियों की सुरक्षा एवं पुर्नवास के लिए स्वीकृत संशोधित कार्ययोजना आदेश क्रमांक/एफ- 4/82/गृह-सी/2001, के तहत अनुशंसा पश्चात् नक्सल हिंसा में मारे गये आम नागरिकों के आश्रित परिवारों में से श्रीमती बुधरो माड़वी एवं श्रीमती हुर्रे पोडिय़ाम को प्रत्येक को 5-5 लाख रूपए कुल 10 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Trending
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

