नई दिल्ली। सर्दी का मौसम एक हद तक सुहाना लगता है, पसीने और ह्यूमिडिटी की चिंता किए बिना कहीं भी घूमने जा सकते हैं। रजाई में गरम गरम चाय या कॉफी की चुस्की इस मौसम को और सुहाना बना देती है, लेकिन जब वहीं सर्दी अपने प्रचंड रूप में आ जाए, तो घातक भी साबित हो सकती है। धीरे-धीरे सर्दी का प्रकोप, शीत लहर के रूप में नजर आने लगा है। ठंड इतनी बढ़ चुकी है कि कोहरे की वजह से सुबह और रात के समय पास की चीज भी नजर आनी मुश्किल होती है। ऐसे में ठंड की वजह से कई बिमारियां हो सकती हैं, इसलिए शरीर को केवल बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी गरम रखना काफी आवश्यक है। शरीर को गरम रखने में कुछ फूड आइटम्स काफी मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं, किन फूड आइटम्स की मदद से सर्दी के मौसम में खुद को गरम रख सकते हैं।
नट्स
बादाम, अखरोट, खजूर, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ, काफी लंबे समय तक गरम रखने में भी मदद करते हैं। इसलिए सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
अदरक
अदरक शरीर को गरम रखने के साथ साथ, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करता है। यह सर्दी और जुकाम जैसी परेशानियों से भी बचाने में मदद करता है। इसलिए अदरक खाना सर्दियों में फायदेमंद होता है।
गुड़
सर्दियों में गुड़ खाने के ढेरो फायदे होते हैं, जिनमें से एक है शरीर को गरम रखना। यह सर्दी जुकाम से राहत दिलाने के साथ साथ पाचन दुरुस्त बनाने, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और आयरन की कमी से बचने में मदद करता है।
घी
देसी घी सर्दियों में खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से हमारे शरीर को गरमाहट मिलती है और साथ ही पाचन भी दुरुस्त होता है। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
दालचीनी
दालचीनी शरीर के तापमान को रेगुलेट करने मदद करता है, जिस वजह से शरीर को गर्मी मिलती है। इसके साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाता है, जिस वजह से यह सर्दियों के लिए और भी अधिक लाभदायक हो जाता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सभी चीजों से होने वाले सामान्य फायदे हैं, लेकिन अगर आप एलर्जी या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन का शिकार हैं, तो डॉक्टर से सलाह से ही इन नुस्खों को आजमाएं।

