खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम ब हनी में कुछ युवकों ने जयलाल पटेल और उसके पुत्र मनोज पटेल के घर में घुसकर हथियारबंद युवकों ने बंडासा से प्राण घातक हमला किया है,जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। घायलों के अनुसार, पड़ोसी ग्राम मड़ानार के कुछ युवकों ने उनके घर में घुसकर बंडासा से प्राणघातक हमला कर घायल किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर वारदात में शामिल आरोपी उतरन ठाकुर, अभी पटेल और मंगलू ठाकुर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294, 324, 34, 452 और 506 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
घायल जयलाल पटेल ने बताया कि देर रात वे अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान मड़ानार गांव निवासी उतरन ठाकुर, अभी पटेल और मंगलू ठाकुर उनके घर आ धमके। तीनों विवाद करते हुए अपने साथ लाए हुए बंडासा से मनोज पटेल पर हमला करने लगे। मनोज पर हमला होता देख उसके पिता जयलाल पटेल बीच-बचाव करने पर पिता पर भी बंडासा से वार कर दिया। हथियारबंद युवकों के इस घटना के बाद पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

