खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में लुटेरी लड़कियों ने एक मकान मालकिन को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लुटेरियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला चक्रधर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सूर्यविहार में गेट के करीब एक मकान में तीन लड़कियों ने डकैती को अंजाम दिया है। मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल ने बताया कि, उनके घर में काम करने वाली बाई और उसकी सहेलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
शालिनी ने बताया कि, वह नहाने के लिए गई थी. जैसे ही वह बाथरूप से निकली तो काम वाली बाई और उसकी दो सहेलियाें ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई. फिर उन्हें बंधक बनाकर तीनों ने करीब 50 हजार रुपये कैश और करीब 6-7 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।

