Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वच्छता अभियान के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी कर रही राज्य सरकार- देवेश मिश्रा

    June 24, 2026

    बस्तर में ‘धर्मांतरण’ की सुलगती आग: नारायणपुर के भरंडा गांव में 26 परिवारों की ‘सशर्त’ घर वापसी, पर क्या टल गया है बड़ा खतरा?

    June 24, 2026

    इलाज के लिए पैसे मांगने पर विवाद: पति ने हथौड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • स्वच्छता अभियान के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी कर रही राज्य सरकार- देवेश मिश्रा
    • बस्तर में ‘धर्मांतरण’ की सुलगती आग: नारायणपुर के भरंडा गांव में 26 परिवारों की ‘सशर्त’ घर वापसी, पर क्या टल गया है बड़ा खतरा?
    • इलाज के लिए पैसे मांगने पर विवाद: पति ने हथौड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
    • वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, रायपुर में किया माल्यार्पण
    • कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं
    • राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू
    • मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
    • गर्मियों का सुपरफूड ‘जामुन’: स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम, जानें इसके चमत्कारी फायदे और सेवन का सही तरीका
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » वनवासी अंचलों के वन धन केन्द्रों से आ रहा बड़ा बदलाव
    रायपुर

    वनवासी अंचलों के वन धन केन्द्रों से आ रहा बड़ा बदलाव

    adminBy adminJanuary 8, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    महिलाएं महुआ से बना रही स्वास्थ्यवर्धक लड्डू, प्रधानमंत्री ने की तारीफ

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सहयोगियों द्वारा कैबिनेट में गहन मंथन के पश्चात जनकल्याण के लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं। दिल्ली में बनी यह योजनाएं कुशलता से जमीनी स्तर पर किस तरह से क्रियान्वित की जा रही हैं, इसकी समीक्षा प्रधानमंत्री श्री मोदी सीधे आम जनता से संवाद के माध्यम से नियमित रूप से करते हैं। इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा भी आयोजित की जा रही है। उत्तर बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का किस तरह असर हुआ है, इसकी जानकारी लेने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के भानबेड़ा की हितग्राही भूमिका भूआर्य से ग्राम मनकेसरी में हुए कार्यक्रम में वर्चुअल संवाद किया।

    भूमिका ने बताया कि उसने बीएससी प्राइवेट किया है और यहां अपने गांव के 29 समूहों में से एक समूह से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने भूमिका से पूछा कि उसे केंद्र सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिला है। भूमिका ने बताया कि उसे वनधन योजना, उज्ज्वला योजना, नल जल, शौचालय, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, दो साल का बोनस आदि सभी योजनाओं का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको तो सभी योजनाओं से मिला लाभ याद है। भूमिका ने कहा कि आपसे जो मिला है उसे कैसे भूल सकते हैं सर, प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी से बात करके हमें काम करने की और हिम्मत आ जाती है। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपको इतनी सारी योजनाओं का पता कैसे चला और इन्हें प्राप्त करने में किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। भूमिका ने बताया कि इन्हें प्राप्त करने में कोई अड़चन नहीं आई, मम्मी पापा से मुझे यह जानकारी मिली। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपका छोटा भाई क्या करता है। भूमिका ने बताया कि वो कालेज में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके माता-पिता को प्रणाम करता हूँ जिन्होंने आप दोनों बच्चों को पढ़ाया। मैं जानता हूँ कि बस्तर की जिंदगी कैसी है। आपके माता-पिता प्रणाम करने योग्य हैं, जिन्होंने बेटी को पढ़ाया और उसे पढ़ने भेजा। मैं यहां बैठी सभी माताओं को कहता हूँ कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं।

    गौरतलब है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में जुड़ रहे लाखों लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से उठाये लाभ की कहानी ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के माध्यम से सुना रहे हैं। दिल्ली से बनी योजनाएं बस्तर तक पूरी तरह से पहुँच रही हैं और भानबेड़ा जैसे छोटे गाँव की बेटियाँ भी इनसे सशक्त हो रही हैं, जिनके सशक्तिकरण को आज हुए वर्चुअल संवाद के माध्यम से देश भर ने सुना।

    सबसे ज्यादा लाभ वनधन से उठाया- प्रधानमंत्री ने पूछा कि कौन सी योजना ऐसी है, जिससे आपने सबसे अधिक लाभ उठाया। भूमिका ने कहा कि वनधन योजना का। हमने महुआ लड्डू बनाना आरंभ किया, साथ ही आंवला का अचार बनाने लगे। प्रधानमंत्री ने पूछा कि इसे किस तरह से बेचते हैं। भूमिका ने बताया कि संजीवनी के माध्यम से इसकी बिक्री होती है। हम 700 रुपए प्रति किलो लड्डू बेचते हैं, यह स्वास्थ्यवर्धक होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग तो महुआ का दूसरा उपयोग करते हैं। भूमिका ने तपाक से मुस्कुराते हुए कहा कि इसलिए ही तो हम इसके लड्डू बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भूमिका को शाबासी दी, उन्होंने कहा कि अब महुआ से आजीविका भी आ रही है और स्वास्थ्य के लाभ भी हासिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जैसे जागरूक लोगों की वजह से हमारा आदिवासी समाज बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विशेष रूप से यह अच्छा लगा कि बिना किसी अड़चन के आप लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विशेष रूप से यह अच्छा लगा कि वनधन केंद्र आप जैसे जागरूक नागरिकों की वजह से बहुत अच्छे चल रहे हैं।
    बिरसा मुंडा भगवान की जन्मस्थली से शुरू की पीएम जनमन योजना- प्रधानमंत्री ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी तरह से हो सके, इसके लिए हमने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से ‘‘पीएम जनमन योजना‘‘ आरंभ की है। संभवतः 15 जनवरी को मैं ऐसे समूह के साथ मिलूंगा भी। भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से मुझे आदिवासी भाई-बहनों की सेवा का मौका मिला है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता अभियान के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी कर रही राज्य सरकार- देवेश मिश्रा

    June 24, 2026

    वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, रायपुर में किया माल्यार्पण

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पदाधिकारियों की बड़ी बैठक आज

    June 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,158

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,363

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,247
    Don't Miss
    रायपुर

    स्वच्छता अभियान के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी कर रही राज्य सरकार- देवेश मिश्रा

    By Khabar WorldJune 24, 20264

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवा (भारतीय गण वार्ता ) पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने राज्य…

    बस्तर में ‘धर्मांतरण’ की सुलगती आग: नारायणपुर के भरंडा गांव में 26 परिवारों की ‘सशर्त’ घर वापसी, पर क्या टल गया है बड़ा खतरा?

    June 24, 2026

    इलाज के लिए पैसे मांगने पर विवाद: पति ने हथौड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

    June 24, 2026

    वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, रायपुर में किया माल्यार्पण

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    स्वच्छता अभियान के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी कर रही राज्य सरकार- देवेश मिश्रा

    June 24, 2026

    बस्तर में ‘धर्मांतरण’ की सुलगती आग: नारायणपुर के भरंडा गांव में 26 परिवारों की ‘सशर्त’ घर वापसी, पर क्या टल गया है बड़ा खतरा?

    June 24, 2026

    इलाज के लिए पैसे मांगने पर विवाद: पति ने हथौड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

    June 24, 2026

    वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, रायपुर में किया माल्यार्पण

    June 24, 2026

    कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं

    June 24, 2026

    राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू

    June 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.