खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम नगर आगमन पर सर्व हिन्दू समाज बस्तर के द्वारा अनुपमा चौक में स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या धाम में जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीरामजी के बालरूप की प्राण- प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी, सोमवार को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किये जाने ज्ञापन सौंपा है।
सर्व हिन्दू समाज बस्तर के सचिव एल. ईश्वर राव ने बताया कि आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम सम्वत 2080, दिन सोमवार, 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम के बाल रूप की नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बनरहे भव्य मंदिर के भूतल गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा किया जाना है।
जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक ग्राम नगर के मंदिरों में भी पूजन,उत्सव महोत्सव मनाया जावेगा। चूंकि यह कार्यक्रम सोमवार शासकीय कार्य दिवस होने के कारण शासकीय कर्मचारी एवं स्कूल,कॉलेज के बच्चे वंचित होंगे। सर्व हिन्दू समाज ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन सौंपा कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में 22 जनवरी सोमवार को शासकीय अवकाश घोषित किये जाने अनुरोध किया है।

