खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों के पश्चिम डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने सोमवार शाम को हुए मुडवेंदी मुठभेड़ को लेकर प्रेस वक्तव्य जारी किया है। जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि सडक़ निमार्ण का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप जवानों पर लगाया है। फायरिंग में मासूम बच्ची सोढ़ी बामन की मौत हो गई है, जिसमें उसकी मां सोढ़ी मासे के घायल होने की घटना की न्यायीक जांच एवं उसमें शामिल जवानों को सजा देने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में मुतवण्डी गांव के एक छ: माह की नाबालिग बच्ची की मृत्यु होने एवं उनकी मां के हांथ में गोली लगने तथा दो जवानों के घायल होने की सूचना दी थी।

