खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बड़ांजी थाना क्षेत्र अंर्तगत दाबपाल मोड़ के पास गुरूवार देर रात हुए सडक़ हादसे में 03 युवकों राजूराम नाग, गणेश नाग और खीर सागर कश्यप तीनो निवासी ग्राम बड़ांजी की मौत हो गई है। तीनों दोस्त देर रात पास के ही एक गांव से मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद रात में उस जगह पर अंधेरा होने से दुर्घटनाग्रस्त युवकों किसी ने भी नही देखा आज शुक्रवार सुबह तीनों युवकों को मृत अवस्था में देखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक राजूराम नाग, गणेश नाग और खीर सागर कश्यप गुरुवार की रात पास के ही एक गांव में मेला देखने गए थे। फिर आधी रात को ये तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच दाबपाल मोड़ के पास इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवक काफी दूर तक फेंका गए, जिससे इन्हें गंभीर चोट लगी। इसके बाद मौके पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया। अंधेरा और जंगल होने की
वजह से उस रास्ते से जा रहे किसी भी राहगीर की नजर इन पर नहीं पड़ी। सुबह कुछ लोगों ने तीनों के शवों को देखा। फिर इसकी जानकारी पुलिस और मृतकों के परिजनों को दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने गांव वालों की मदद से आज शुक्रवार को तीनों युवकों के शवों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, आज दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद कार्यवाही उपरांत परिजनों को सौंपा दिया गया।

