khabarworld24 – भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और सात अन्य के खिलाफ मामला काफी आगे बढ़ सकता है। इससे गिरफ्तारी वारंट जारी होने के साथ प्रत्यर्पण के प्रयास भी हो सकते हैं। करोड़ों डॉलर के रिश्वतखोरी मामले में अमेरिका में दीवानी और आपराधिक आरोप दायर किए जाने के बाद भारतीय-अमेरिकी वकील रवि बत्रा ने यह बात कही।
अमेरिकी न्याय विभाग ने भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अदाणी तथा उनके भतीजे सागर अदाणी सहित सात अन्य पर महंगी सौर ऊर्जा खरीदने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसमें अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इन परियोजनाओं से समूह को 20 साल से अधिक समय में दो अरब डॉलर से अधिक लाभ होने का उम्मीद है।
कांग्रेस बोली- अदाणी के खिलाफ हो कार्रवाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह उद्योगपति गौतम अवाप्णी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
भाजपा की आंध प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि अमेरिका द्वारा अढाणी समूह पर लगाए गाए आरोप गंभीर सवाल खड़ा करते हैं। आरोपों में शामिल सभी लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने दमुक सरकार, वाईएसआरसीपी सरकार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार और ओडिशा में बीजद सरकार का जिक किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर – बालकृष्ण साहू।

