खबर वर्ल्ड 24 इंडिया-देश विदेश।चीन के साथ नए समझौते पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो टूक कहा कि सीमा विवाद के पूर्ण निपटारे के बाद ही भारत व चौर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से जुड़े सीमा प्रबंधन और स्थिरता सुनिश्चित करने पर बात करेंगे। उन्होंने कहा, लद्दाख के देषसांग व डेगचोक से सैनिकों की वापसी पहला कदम है। अगला कदम तनाव कम करना है। यह तब तक नहीं होगा, जब तक भारत की यकीन नहीं होगा कि दूसरी तरफ से भी ऐसा हो रहा है।
जयशंकर ने मुंबई में कहा, देपसांग डेमयोक से सैनिकों की पापी 29 अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद, एलएसी पर 20 अप्रैल, 2020 से पाले की गला व्यवस्था बनाई जाएगी। हालांकि इसमें कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा, 21 अक्तूबर के समझौते का मकसद सीमा प्रबंधन की और बढ़ना और तनाव को कम करना है। सैनिकों की वापसी और गस्त से जुड़े कुछ मुद्दे सुलझाने अब भी बाकी हैं। इस संबंध में बातचीत जारी है। सभी मुद्दे सुलशने के बाद दोनों देशों की बातचीत के केंद्र में सीमा प्रबंधन और स्थिरता होगी। विवाद सुलझाने के लिए चीन को विवश करने का श्रेय विदेश मंत्री ने कूटनीतिक प्रयासों और सैन्य बलों के सहयोग को दिया।
अगला कदम तनाव कम करना… पर यह तब ही, जब हमें यकीन हो कि दूसरी तरफ से भी ऐसा हो रहा !
- जयशंकर ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के पीछे हटने के बाद तनाव कम करना अगला कदम होगा.
- उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता समग्र संबंधों के सामान्यीकरण के लिए महत्वपूर्ण है.
- जयशंकर ने कहा कि ऐसा तब तक नहीं होगा जब तक भारत को यकीन नहीं हो जाता कि दूसरी तरफ़ भी यही हो रहा है.
- उन्होंने कहा कि संबंधों को सामान्य बनाने में अभी भी कुछ समय लगेगा.
- जयशंकर ने कहा कि भरोसे को फिर से कायम करने और साथ मिलकर काम करने में स्वाभाविक रूप से समय लगेगा.
- भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध पिछले चार साल से चल रहा था.
- जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच हुई भीषण झड़प के बाद से रिश्ते खराब हो गए थे.
- भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सहमति बनी है.
- इस सहमति के मुताबिक, देपसांग और डेमचोक में गश्त होगी.
- इस समझौते से दोनों देशों के बीच सीमा पर साल 2020 से पहले की स्थिति बहाल होगी.

