khabarworld24.-रायपुर। लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश में आरक्षण पर दिए गए बयान के खिलाफ बीजेपी आज धरना प्रदर्शन करेगी. दोपहर 2 बजे रायपुर के अंबेडकर चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा. यह प्रदर्शन बीजेपी के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया है. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आज राजधानी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम होगा, जिसमें सर्वसमाज और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिलाअध्यक्ष जयंती भाई पटेल सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे.
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार

