khabarworld24.-रायपुर । क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा केंद्र की सत्तासीन भाजपा सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ही एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने के ऐलान का छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) स्वागत करती है, यह देश हित में एक ऐतिहासिक निर्णय है, एक राष्ट्र एक चुनाव से न सिर्फ खर्च कम होगा, देश की अर्थ व्यवस्था सुधरेगी बल्कि देश में विकास के कार्य तेजी से होंगे और देश दुगुनी और तिगुनी गति से प्रगति करेगा।
इसके अतिरिक्त देश छोटे-छोटे दल, क्षेत्रीय दल जिन्हे चुनाव का भारी भरकम खर्च उठाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्हें भी बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा देश में लगातार किसी न किसी राज्य में कोई ना कोई चुनाव होते रहता है, इस निर्णय के लागू होने से देश में एक बार में सभी चुनाव संपन्न हो जाएंगे, सबका कार्यकाल एक हो जाएगा, एक ही समय पर केंद्र की सरकार और राज्य की सरकारों के कार्यकाल खत्म होंगे। जिससे राज्यों को फायदा मिलेगा, देश को फायदा मिलेगा देश की जनता को फायदा मिलेगा।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

