khabarworld24.-रायगढ़। जिले में शनिवार को 7 घंटे बिजली सेवा ठप रहेगी। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची भी जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि 132-33 केवी सबस्टेशन का निर्माण और सुधार कार्य होना है, जिसके चलते 16 सबस्टेशनों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली व्यवस्था चरमराने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पिछले कुछ समय से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के फीडरों में कई तरह की दिक्कतें देखने को मिल रही थीं। इसके चलते कई बार बिजली गुल होने की भी समस्याएं आ रही थी। ऐसे में अब इनमें सुधार कार्य किया जाना है। बारिश से पहले बिजली विभाग ने मेंटेनेंस का काम करते हुए कई घंटों तक बिजली काट दी थी, लेकिन इसके बावजूद बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शहर में कई ऐसे इलाके हैं, जहां हल्की बारिश और हवा चलने के बाद घंटों बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाती है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

