khabarworld24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से हमारी सरकार काम कर रही है। सुशासन की यह सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। आगे सीएम ने X पोस्ट में लिखा, बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने के मामले में अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के उपरांत प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा (राप्रसे आरआर – 2013) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
यह सुशासन की सरकार है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है हमारी सरकार…
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

