khabarworld24.-रायपुर । आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सरायपाली निवासी युवा अनुज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री को अनुज ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लिया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक दुकान में काम करते हैं, जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है। इस वजह से वह शिक्षा ऋण नहीं चुका पा रहा है। अब बैंक द्वारा उससे शिक्षा ऋण की राशि की वसूली प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
अनुज की समस्या को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी गंभीरता से सुना और उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपकी मदद जरूर करेंगे। पहले आप स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रखें। यदि किसी कारण से स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं हो पाया तो स्वेच्छानुदान राशि देकर आपकी सहायता करेंगे। मुख्यमंत्री साय की बात सुनकर युवा अनुज की चेहरे पर मुस्कान आ गई। अनुज ने बताया कि बैंक के द्वारा वसूली प्रक्रिया शुरू करने से वह और उसका परिवार बहुत व्यथित है। आज मुख्यमंत्री ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया, जिससे उसकी चिंता दूर हो गई है। मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचे अनुज को परेशानी से निजात का भरोसा मिल गया है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

