khabarworld24.-रायपुर । देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर बिल शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जाएगा. देश में एक साथ चुनाव कराए जाने के इस फैसले के बाद सियासत भी गरमा गई है.
विपक्ष राजनीतिक दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. सीएम साय ने “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम है, जिससे देश को बहुत लाभ होगा. समय की बचत होगी और खर्च की बचत होगी. बार-बार चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ता है.
अगर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराए जा सकें, तो देश को बहुत बड़ा लाभ होगा. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किये गए साप्ताहिक जनदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज जन दर्शन का आयोजन हुआ है. भारी संख्या में पूरे प्रदेश से लोग आए हैं. दिव्यांग आए हैं, लोग व्यक्तिगत और सामूहिक समस्या भी लेकर आए. ज्यादातर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग,स्वेक्षा अनुदान और विभिन्न तरीके समस्याएं लेकर पहुंचे हैं. जो तत्काल में समाधान किया जा सकते हैं वह हम कर रहे हैं. कुछ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिए हैं. आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं, जितना तत्काल में संभव है वह किया जा रहा है.
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

