khabarworld24.-जशपुर। जिले के सोनगेरसा इलाके में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वाहन पलट गई। वाहन में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी घायल कोटबा सराईटोली के निवासी हैं।
प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटा है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जशपुर के बगीचा क्षेत्र में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय से जारी अपडेट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही कैंप कार्यालय बगिया ने तत्काल कार्रवाई की। जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजी गई है, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

