khabarworld24.-रायपुर: राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ आज पूरे प्रदेश के मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया था। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा, ‘राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं।’
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम उनके इस बयान के बाद पूरे देश के सियासी गलियारों में हंगामा मच गया। जिसको लेकर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया और आज प्रदेश के सभी कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर थे। भारत में आरक्षण कब तक चलेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, “कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।”
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

