khabarworld24.-सरगुजा: सरगुजा में नेशनल हाइवे के सब इंजीनियर से युवक ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी करने वाले युवक ने खुद को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिकारी बताया। ठगी करने वाले युवक ने अंबिकापुर एवं जशपुर में अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी की है। इसकी जानकारी सब इंजीनियर को हुई तो उसने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 43 संभाग कार्यालय अंबिकापुर में पदस्थ राजेंद्र तिग्गा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी पहचान फुंदुरडिहारी निासी प्रवीण कुमार तिग्गा से काफी समय से थी। उसने स्वयं को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिकारी बताकर 2009-10 में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने का झांसा दिया।
राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि प्रवीण कुमार ने राजेंद्र तिग्गा से अपने और पत्नी के खाते में 5 लाख 81 लाख रुपए और नगद 30 लाख रुपए ले लिया। शिकायतकर्ता सब इंजीनियर राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि प्रवीण कुमार तिग्गा ने साले प्रबोध कुमार टोप्पो के नाम से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का गैस एजेंसी का एलओआई भी प्रदान किया गया। आवेदक के भाई राजेश तिग्गा को भी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप का एलओआई प्रदान किया गया।
दोनों एलओआई के संबंध में कंपनी से जानकारी ली गई तो वे फर्जी निकले। इस संबंध में पूछताछ करने पर प्रवीण कुमार तिग्गा ने संतोषप्रद जानकारी नहीं दी। शिकायतकर्ता सब इंजीनियर राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि आरोपी युवक रिश्ते में पीड़ित सब इंजीनियर का भतीजा है। उन्हें प्रवीण कुमार तिग्गा पर शक नहीं हुआ, लेकिन उसके द्वारा जशपुर और सरगुजा में अन्य लोगों से भी ठगी की जानकारी मिली तो संदेह हुआ। वर्तमान में प्रवीण कुमार तिग्गा स्वयं को इंटरनेशनल फायनेंशियल इंटेलीजेंस का डिप्टी डायरेक्टर बताता है। उसने अपना आईडी भी इसी पदनाम का भेजा जा रहा है। मामले में शिकायत की जांच के बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार तिग्गा के खिलाफ धारा धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत अपराध दर्ज किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायससवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

