khabarworld24.-कोरबा। कोरबा जिले में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व हिंदू समाज ने शव यात्रा निकाली। वहीं कोतवाली के पास प्रतीकात्मक शव में आग लगाकर विरोध किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अजय विश्वकर्मा, चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव और राणा मुखर्जी ने बताया कि हिंदुओं के प्रति राहुल गांधी जहरीले बोल बोल रहे हैं। राजनीति चमकाने के लिए कुछ भी कहा जा रहा है। ऐसी कोशिश का अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शव यात्रा सोनालिया चौक से निकाली गई, जहां शहर से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान रोड पर ही प्रतीकात्मक शव को जलाया गया। जब राहुल गांधी का पुतला दहन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस देखती रही और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

