khabarworld24.-भिलाई । दुर्ग में बदमाशों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। अपराधी मुकुल सोना के घर भी टीम पहुंची है। रिसाली भाठा में अवैध कब्जे के मकान पर तोड़ फोड़ शुरू है। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद। BSP के तोडू दस्ता की कार्रवाई जारी है। बदमाश पिंकी राय के ढाबे पर BSP का बुलडोजर चल गया है। पिंकी राय के ढाबे को जमींदोज कर दिया गया है। बता दें कि पिंकी राय का ढाबा दुर्ग उतई पाटन रोड पर है। जिसे छत्तीसगढ़ ढाबा के नाम से संचालित किया जाता है। ढाबा की संचालक बृजेश उर्फ पिंकी राय पर कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। ढाबे पर बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान BSP इनफ़ोर्समेंट की टीम और नेवई थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।
बता दें कि हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय दुर्ग जिले का एक एक नामचीन बदमाश है। इस वक्त पिंकी राय जेल में बंद है। जो कि बीएसपी के अवैध कब्जे पर कई सालों से कब्जा कर ढाबा संचालित कर रहा था। पिंकी राय को नोटिस देने के बाद पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके ढाबा और दुकान पर कार्रवाई के पहुंची। पिंकी राय के खिलाफ नेवई थाने में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ नेवई सहित अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे कई केस दर्ज है।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

