khabarworld24.-भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत बुधवार को जोन क्रमांक 04 अंतर्गत वार्ड 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी में तिरंगा चैंक स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हायर सेकण्ड्री स्कूल में जागरूकता चलाया गया। प्रथम एवं द्वितीय पाली में अध्ययनरत विधार्थियों 350 एवं शिक्षकों को जिला स्वास्थ्य विभाग एवं निगम की संयुक्त टीम द्वारा जल जनित मौसमी बीमारियों के बारे में बताया गया। किस प्रकार छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से डायरिया, उल्टी-दस्त, टाईफाइड, पीलिया आज से बच सकते हैं। हमें ध्यान देना होगा पानी उबालकर/ठंडा कर सेव करें, बाहर से जब भी आएं धर में साबुन से हाथ धोवे’ एवं बासी खादय पदार्थ के सेवन से बचने की सलाह दी गई है।
फाइट द बाइट मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम के तहत घर के आस-पास समुचित साफ-सफाई, बरसाती पानी का जमाव न होने दे साथ ही घर के कुलर, पानी की टंकी, पुराने टायर इत्यादि को समय समय पर साफ करते रहे की जानकारी दी गई। नालियों में मोबिल आईल का छिड़काव करने की सलाह दी गई। इस जन जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्राचार्य मैडम शीला फ्रांसीस द्वारा सभी विधार्थीयों से अपने घर परिवार के साथ ही आस-पास के पाॅच घरो में इन उपायो को बताने कहा। मौसमी जल जनित बीमारियों से बचाव कर अपने शहर को स्वच्छ शहर व स्वस्थ शहर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिकों से आवाहन किया है कि चलो मिलकर के रविवार को ड्राई डे मनाएं, सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक हम सब लोग अपने घरों में अपने अड़ोस पड़ोस साफ सफाई करें। एक दूसरे को करें।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

