नई दिल्ली। जीरे वाला दूध नींद, पाचन और तनाव में सुधार करता है। यह वजन नियंत्रित करने, त्वचा निखारने और नसों को शांत करने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह प्राकृतिक स्लीप-एड है।
आजकल की तेज-रफ्तार जिंदगी में नींद की कमी, पाचन से जुड़ी समस्याएं और तनाव सबसे आम शिकायतें हैं। ऐसे में यदि हम अपनी डाइट में एक साधारण लेकिन असरदार चीज़, जैसे कि जीरे (क्यूमिन) को गर्म दूध के साथ रात को बढ़ा दें, तो यह कई तरह से सेहत को सुधार सकता है। सोशल मीडिया और हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाया गया यह घरेलू नुस्खा– “स्लीप बूस्टर जीरा मिल्क” नींद बेहतर करने, वजन नियंत्रित रखने, पाचन सुधारने और त्वचा को निखारने में सहायक पाया गया है।
जीरे और दूध का कॉकटेल एक प्राकृतिक स्लीप-एड की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, जीरा दूध बार-बार तनाव से राहत देने में और नसों को शांत करने में सक्षम है। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन और कैल्शियम मस्तिष्क को शांत करने वाले हार्मोन—सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के निर्माण में मदद करते हैं, जिससे नींद बेहतर आती है। सोने से लगभग आधा घंटा पहले यह ड्रिंक लेने से आप गहरी और शांत नींद पा सकते हैं।


