खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में जिला रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) एवं एसटीएफ का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी।
अभियान के दाैरान आज गुरूवार दोपहर के समय जांगला थाना क्षेत्र अंर्तगत माटवाड़ा-कुटरू मार्ग पर नक्सलियों के द्वारा लगाए गये आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से डीआरजी का सब-इंस्पेक्टर प्रकाश चट्टी को प्रेशर आईईडी विस्फोट के कारण दाहिने टखने में हल्की चोट आई है, घायल जवान की स्थिति पूर्णतः सामान्य है तथा वे खतरे से बाहर हैं। घायल जवान काे प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु उच्चतर चिकित्सा केंद्र के लिए रवाना किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घायल अधिकारी की स्थिति पूर्णतः सामान्य है तथा वे खतरे से बाहर हैं।अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से जारी किया जाएगा।
Trending
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप


