खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, विधायक जगदलपुर और विधायक तखतपुर का गुरुवार को जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर जिले के मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल होंगे, जबकि विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव जिला दंतेवाड़ा के मुख्य अतिथि हैं और विधायक तखतपुर धरमजीत सिंह जिला सुकमा में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि हैं।
एयरपोर्ट में इस दौरान विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, प्रवीण वर्मा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
Trending
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल


