खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। डिजिटल युग की मांग को देखते हुए बीजापुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण की शुरुआत की है । पांच दिवसीय कोर्स स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान और व्यवहारिक उपयोग से जोड़ने तैयार किया गया है। कलेक्टर साबित मिश्रा ने आज बुधवार काे बीजापुर मुख्यालय में पांच दिवसीय कोर्स की शुरूआत करते हुए उन्होंने एआई को भविष्य की सबसे अहम तकनीकों में से एक बताया और कार्यशाला का फायदा उठाने के लिए युवाओं काे प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्रों को न केवल एआई की मूलभूत जानकारी मिलेगी, बल्कि इसके व्यावहारिक उपयोग और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी संभावनाओं के बारे में भी सीखने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस पहल से जिले के युवा भविष्य की डिजिटल दुनिया में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगे।
उल्लेखनिय है कि भारत सरकार ने देश के युवाओं की स्किल बढ़ाने के इरादे से एआई आधारित एक निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया ह।. इसका नाम AI for India 2.0 रखा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 जुलाई को इसकी शुरुआत की, यह प्रशिक्षणऑनलाइन मिलने वाली है, इसे करने वाले युवा एआई की आधारभूत जानकारी ले सकेंगे और उन्हें इसका फायदा करियर में भी मिलेगा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के पर्यवेक्षण में शुरू यह कार्यक्रम स्किल इंडिया, आईआईटी मद्रास, आईआईएम अहमदाबाद की कंपनी जीयूवीआई का एक जॉइन्ट वेंचर है। देश की भौगोलिक स्थितियों और बहुभाषी होने की वजह से फिलहाल इसे नौ भारतीय भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड, मलयालम, उड़िया, मराठी और गुजराती में उपलब्ध कराया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


