खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के तहत जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत विश्रामपुरी में बुधवार को स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस पहल में पंचायत पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया।
यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत करंन्दोला और सेमलनार में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक शौचालयों, व्यक्तिगत शौचालयों, नाडेप इकाइयों, वर्मी कंपोस्ट पिट्स, सोक पिट्स और कचरा सेग्रीगेशन (पृथक्करण) व्यवस्था का बारीकी से सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने और उनमें सुधार लाने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


