खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना इलाके में नक्सलियाें के मौजूदगी की आसूचना के आधार पर 11 अगस्त को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना गया था। वहीं आज सुबह जब जवान जंगल के उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर पुलिस ने मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने तथा घायल होने का दावा किया है।
आईजी सुंदरराज पी मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए ने बताया कि गंगालूर थाने से डीआरजी की टीम नक्सल विराेधी अभियान पर रवाना की गयी थी। जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की गई। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। नक्सली गोलीबारी में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं।
उन्हाेने बताया कि इस मुठभेड़ मे कई नक्सलियों के घायल होने की सम्भावना है। आईजी ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की तलाश में अतिरिक्त पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गयी हैं, साथ ही इलाके में गश्त सर्चिंग तेज कर दी गयी है। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


