खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित कोचवाही गांव में आज साेमवार सुबह 4 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। जहां कांकेर से धमतरी जा रही कांकेर राेडवेज की यात्री बस क्रमांक सीजी 19एफ 2277 अनियंत्रित होकर हिरवानी कृषि केंद्र के पास एक घर में घुस गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और ट्रॉली को भी इससे नुकसान पहुंचा है, इस घटना के समय लोग सो रहे थे। तेज आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तो देखा कि बस घर के अंदर घुस चुकी थी।
घटना के बाद भी सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह टूट जाने के कारण यात्रियों को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के अगली सीट पर बैठे एक यात्री का हाथ चोटिल हुआ है। सभी यात्रियों को दूसरी बस में भेज दिया गया है। स्थानिय लाेगाें का कहना है कि अगर यह घटना सुबह 9 बजे के बाद हुई होती, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। घटनास्थल के पास बैंक ऑफ बड़ौदा और कृषि केंद्र है, जहां दिन में लोगों की भीड़ रहती है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


