नई दिल्ली। एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर स्लो रही थी लेकिन वर्ड ऑफ माउथ का इसे जबरदस्त फायदा मिला। अब ‘महावतार नरसिम्हा’ ना सिर्फ वीकेंड पर बल्कि वीक डेज भी करोड़ों का कलेक्शन कर रही है। 15 दिनों की धांसू कमाई के साथ अब एनिमेटेड फिल्म ने आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘महावतार नरसिम्हा’ ने पहले हफ्ते महज 44.75 करोड़ रुपए कमाए थे।
दूसरे हफ्ते फिल्म का कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ और इसने 73.4 करोड़ रुपए कमाए।
अब तीसरे फ्राइडे भी फिल्म ने 8 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘महावतार नरसिम्हा’ का कुल कलेक्शन अब 126.25 करोड़ रुपए हो गया है।
आलिया भट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म को पछाड़ा
‘महावतार नरसिम्हा’ ने 15 दिनों की कमाई के साथ आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में कुल 123.74 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।
ओटीटी पर देरी से आएगी फिल्म!
‘महावतार नरसिम्हा’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू चलता देख मेकर्स ने इसे जल्द ही ओटीटी पर रिलीज ना करने का फैसला किया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘हम ‘महावतार नरसिम्हा’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और ओटीटी की चर्चा के लिए शुक्रगुजार हैं। लेकिन फिलहाल, ये फिल्म सिर्फ दुनियाभर के सिनेमाघरों में चल रही है। अभी तक किसी भी ओटीटी डील को फाइनल नहीं किया गया है। प्लीज सिर्फ हमारे ऑफिशियल हैंडल से आने वाले अपडेट पर ही भरोसा करें। आपका भरोसा ही सनातनी गरज को ताकत देता है।’
महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की 6 फिल्में लाइन अप
15 करोड़ के बजट में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म है। आने वाले 12 सालों में इस फ्रेंचाइजी की 6 और फिल्में रिलीज होंगी जिसकी अनाउंसमेंट हो चुकी है। ये फिल्में हैं- महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि भाग 1 (2035) और महावतार कल्कि भाग 2 (2037)।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


