खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर द्वारा महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान में नगर निगम के अधिकारीगण, सभी पार्षदगण, सम्माननीय नागरिक, स्वच्छता एंबेसडर, व्यापारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य है जगदलपुर शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छता में नंबर 1 स्थान दिलाना है। इसके लिए आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों और दुकानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, ताकि उसे सेग्रीग्रेशन सेंटर में उचित तरीके से निपटाया जा सके। अभियान की शुरुआत 14 जुलाई से हुई, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज गुरूवार को महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में पैलेस रोड से एक जनजागरूकता रैली निकाली गई। सभी सहभागीगण हाथों में पाम्पलेट व माईक लिए दुकानों में जाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। उन्होंने दुकानदारों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें और नगर निगम की कचरा गाड़ी में ही कचरा दें।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि आपका छोटा सा प्रयास हमारे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान होगा। हम सबकी भागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर जगदलपुर का निर्माण संभव है। उन्हाेने कहा कि गीले कचरे से जैविक खाद बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है। यदि कचरा वाहन नियमित नहीं आता है, तो नागरिक टोल फ्री नंबर 1100 या अपने वार्ड पार्षद से संपर्क कर सकते हैं। यह अभियान केवल नगर निगम का नहीं, हर नागरिक का अभियान है। आइए, हम सभी मिलकर जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाएं।
अभियान के दौरान महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व महापौर सफिरा साहू, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर पार्षदगण खगेंद्र ठाकुर, पूनम सिन्हा, पारुल बोथरा, रोशन सिसोदिया, उमा मिश्रा, विधु शेखर झा, एच वाय कुकड़े, राजीव निगम, हेमंत श्रीवास, दामोदर कुमार, शक्ति बेल, नीटू भदोरिया, मनोहर दत्त तिवारी, रोहित त्रिवेदी, रघु सेठिया, प्रकाश झा, संजय चंद्राकर, राजपाल कसेर, झरना मोहंती, रंजीता पाणिग्रही, नवीन बोथरा, वीरेन्द्र जोशी, विमल पांडे, सूरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


