सावन माह का आखिरी शुक्रवार यानी 8 अगस्त का दिन खास रहेगा। इस दिन वरलक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत को करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वरलक्ष्मी व्रत
देवी वरलक्ष्मी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। बता दें कि हर साल सावन माह की पूर्णिमा से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। विशेष रूप से दक्षिण भारत में यह पर्व मनाया जाता है।
इस साल वरलक्ष्मी व्रत शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी व्रत रखना बहुत पुण्यकारी और फलदायी होता है।
वरलक्ष्मी व्रत को करने से धन, वैभव, सुख, संतान, समृद्धि और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन यह भी जान लें, इस शुभ दिन पर क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए।
क्या करें- सुबह स्नानादि के बाद वरलक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें, पूजा में देवी वरलक्ष्मी को हल्दी के लेप में लिपटा तोरम या सरदु (9 गांठ वाला धागा) जरूर बांधे सुहागिन महिलाएं श्रृंगार के सामान का दान करें और इस दिन फलाहार रहें।
क्या न करें- वरलक्ष्मी के दिन पूजा के दौरान फटे-पुराने या गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। व्रत के दौरान क्रोध, लोभ और अपवित्रता से बचें। तामसिक भोजन न करें और किसी को अपशब्द कहने से बचें।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


