खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल चलाने से मना करने से नाराज भाई ने बहन को टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम लिपिंगी का है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 5 व 6 अगस्त की दरमियानी रात की है। बहन ने भाई को मोबाइल चलाने मना किया तो भाई ने बहन के गले और चेहरे पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। प्रार्थी स्मिथ माझावर ने कुन्नी पुलिस चौकी पहुंचकर 6 अगस्त को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि मृतिका मुनेश्वरी अपने दोनों बच्चों के साथ खाना पीना खाकर जमीन पर सोई हुई थी और उसी कमरे में जयप्रकाश पिता बिंद्रा राम मझवार लगभग 12:30 बजे खाट पर मोबाइल चला रहा था।
मुनेश्वरी ने अपने भाई जयप्रकाश को मोबाइल चलाने से मना करते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद भाई बहन में लड़ाई झगड़ा हुआ। फिर मुनेश्वरी रात लगभग एक बजे सोने चली गई। इस दौरान जयप्रकाश गुस्से में आकर टांगी उठाकर अपनी बहन के गले और चेहरे में कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी जयप्रकाश माझावर ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


