खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में कुम्हाररास थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमपारा के जंगल में पुलिस को आज बुधवार काे एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जंगल में पालतू और कृषक पशुओं की चोरी-छिपे काट रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक बैल का शव मौजूद था, जिसे कुछ लोग काट रहे थे। जैसे ही पुलिस दल जंगल के उस हिस्से में पहुंचा, जहां बैल की कटाई की जा रही थी, वहां मौजूद आरोपी पुलिस को देखकर पहाड़ी की ओर भाग खड़े हुए । हालांकि मौके पर मौजूद गवाहों और मुखबिर की मदद से 5आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस ने घटनास्थल पर बैल के शव की स्थिति का पंचनामा तैयार कर पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम भी कराया। इससे पता लगाया जा सके कि बैल की मौत कैसे हुई और उसे किस प्रकार काटा गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325, 3(5) और छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4 और 10 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


