नई दिल्ली। अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुक हैं लेकिन इसका खुमार अब तक दर्शकों के सिर पर चढ़ा है। ‘सैयारा’ हर रोज करोड़ों में कमाई कर रही है और अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
‘सैयारा’ के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है।
यशराज फिल्म्स ने ‘सैयारा’ की एक क्लिप शेयर की है जिसमें फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लिखा है।
इसके मुताबिक ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड अब तक 507 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है।
इसी के साथ ये भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।
‘सैयारा’ ने ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1’ को पछाड़ा
‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ऐश्वर्या राय की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में रिलीज हुई इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म ने दुनिया भर में 488.36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
‘सैयारा’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘सैयारा’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर नोट छाप रही है और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है।
18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते 172.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
दूसरे हफ्ते भी अहान पांडे की फिल्म ने 107.75 करोड़ रुपए कमाए थे।
अब 18 दिनों में ‘सैयारा’ कुल 308 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
‘सैयारा’ का बजट और स्टार कास्ट
‘सैयारा’ अहान पांडे की डेब्यू फिल्म है जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनीत पड्डा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। ‘सैयारा’ एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है जिसे 60 करोड़ रुपए में बनाया गया था। फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई थी और अब भी धांसू कमाई कर रही है।
Trending
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं


