खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के शांति नगर इलाके में गौ मांस की अवैध बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पॉलिथीन में पैक गौ मांस बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी सोमारू सलाम के घर पर यह अवैध गतिविधि चल रही थी। पातुर बेड़ा इलाके से दो युवक गौ मांस बेचने के इरादे से वहां पहुंचे थे। लेकिन स्थानीय युवकों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गौ हत्या और अवैध गौ मांस की बिक्री से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


