खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के घुर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा तहसील के ग्राम जगरगुंडा में सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद लगातार कार्यवाही से नक्सलवाद के कमजाेर पड़ने के साथ ही बदली हुई परिस्थिति में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2025 को मनायें जाने का निर्णय सर्व आदिवासी समाज के जिला पदाधिकारियों एवं 22 पंचायत के जनप्रतिनिधियाें व ग्रामीणाें द्वारा लिया गया है। इससे पूर्व जगरगुंड़ा में नक्सलियाें का कब्जा माना जाता था। तत्संबंध में 3अगस्त काे पुराने बाजार स्थल जगरगुंडा में सर्व आदिवासी समाज जिला सुकमा के अध्यक्ष उमेश सूंडम की अध्यक्षता में बैठक रखा गया था, इस बैठक में सर्व आदिवासी समाज के पदआधिकारी एवं 22 पंचायत के जनप्रतिनिधियाें जगरगुंडा सरपंच नित्या कोसमा व हीरालाल कवासी सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हाेकर विश्व आदिवासी दिवस के आयाेजन की तैयारी काे अंतिम रूप दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस में उपस्थित होने वाले 22 पंचायताें में 1.ग्राम पंचायत सिलगेर, 2. ग्राम पंचायत गोंदपल्ली, 3. ग्राम पंचायत उरसंगल, 4. ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा, 5. ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा, 6. ग्राम पंचायत कुन्देड़, 7. ग्राम पंचायत जगरगुंडा, 8. ग्राम पंचायत तारलागुड़ा, 9. ग्राम पंचायत कोण्डासावली, 10. ग्राम पंचायत गुमोड़ी, 11. ग्राम पंचायत मिलमपल्ली, 12. ग्राम पंचायत कामाराम, 13. ग्राम पंचायत एलमपल्ली, 14. ग्राम पंचायत चिंतलनार, 15. ग्राम पंचायत लखापाल, 16. ग्राम पंचायत केरलापेंदा, 17. ग्राम पंचायत नागाराम, 18. ग्राम पंचायत मुकरम, 19.ग्राम पंचायत मोरपल्ली, 20. ग्राम पंचायत ताड़मेटला, 21. ग्राम पंचायत दुलेड़, 22. ग्राम पंचायत चिंतागुफा के जनप्रतिनिधियाें सहित ग्रामीण ग्राम जगरगुंडा में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस के आयाेजन 9 अगस्त 2025 को शामिल हाेंगे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


