खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बयानार में सीमा सुरक्षा बल (सीएफ) के जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना देर रात की बताई जा रही है, हालांकि अभी तक जवान के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जवान ने गोली चलाने से पहले पूरा घटनाक्रम खुद रिकॉर्ड किया। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस या सीएफ की ओर से नहीं की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर अब तक किसी भी अधिकारी का घटना के संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जवान की आत्महत्या के कारणों की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जवान की पहचान और अन्य जानकारी का खुलासा पुलिस द्वारा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


