खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। पारिवारिक विवाद के चलते एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पड़ोसियों को बताया कि उसने अपने भाई को मार डाला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।
यह मामला पाली थाना क्षेत्र के कोडार गांव का है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसिह के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि तुलसिह शराब के नशे में घर लौटा था और दरवाजा पीटते हुए गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान बड़े भाई 40 वर्षीय रामसिंह ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद गुस्से में आकर रामसिंह ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही तुलसिह की मौत हो गई।
भाई को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी बड़े भाई ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


